दार्जिलिंग में भारी बारिश से हुए भीषण भूस्खलन ने तबाही मचा दी। अब तक 14 लोगों की मौत और कई लापता, जबकि सिक्किम का पश्चिम बंगाल से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। लगातार बारिश और कठिन भूभाग से राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।