बच्चों की मौतों के बीच केंद्र की चेतावनी — "कफ और सर्दी की दवाएं सावधानी से दें", राज्यों में मचा हड़कंप

केंद्र सरकार ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में बच्चों की मौतों के बाद cough और cold सिरप को लेकर चेतावनी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के कफ-सर्दी की दवाएं न दी जाएं। गलत खुराक या दवा के दुष्प्रभाव से गंभीर नुकसान या मौत का खतरा बढ़ सकता है।